विद्यालय एक मन्दिर है जहां शिक्षार्थी ईश्वर के रूप में होते हैं और हम शिक्षक पुजारी । इसलिए मैं ईश्वर को हर समय प्रसन्न रखने के लिए विद्यालय के वातावरण को बाल सुलभ बनाने में तत्पर रहता हूं । यहां बच्चे खेल और उत्सव मनाते हुए अधिगम प्राप्ति के लिए अग्रसर रहते हैं । विद्यालय में प्रायः सभी बच्चों की जन्मदिन मनाया जाता है जिससे बच्चों का लगाव विद्यालय परिवार के प्रति बढ़ता है । इन सब गतिविधियों से अभिभावक तथा समाज का विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ाते दिखाई दे रहा है ।
आज के समय जहां सरकारी विद्यालय के प्रति समाज का नजरिया बदल रहा है उसमें मेरे विद्यालय का स्थान अग्रिणी है । टीचर्स ऑफ बिहार जो एक बेहतरीन शिक्षकों का समूह है, इनके द्वारा भी विद्यालय के बच्चों की गतिविधियों को बढ़ावा दे राज्य से देश तक पहुंचने का कार्य किया है जिससे विद्यालय का नाम हुआ है।
धन्यवाद
आशुतोष चन्द्र मिश्र प्रधानाध्यापक

0 Comments